राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए वित्त मंत्रालय ने जुटाई 1 अरब डॉलर की राशि

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूती देने के लिए बड़ा वित्तीय प्रबंध किया है। मंत्रालय ने इस क्षेत्र की सहायता हेतु अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम से एक अरब डॉलर का कोष हासिल किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस राशि का उपयोग छोटे उद्योगों को वित्तीय संबल प्रदान करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इससे देश के कारोबारी तंत्र को गति मिलने की उम्मीद है।