सूरजपुर : कलेक्टर ने पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया, सुविधाओं में सुधार के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रविवार को सूरजपुर जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने केनापारा, पंडोपारा स्थित राष्ट्रपति भवन, पहाड़गांव और सिलफिली में पिलखा क्षीर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से बोटिंग और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ओपन जिम और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया जाए।