राष्ट्रीय

सेबी की रिपोर्ट: वित्त वर्ष 2026 में वायदा कारोबार करने वाले 88 फीसदी खुदरा निवेशकों को हुआ नुकसान

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Jashapd1 / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक ताजा अध्ययन के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में इक्विटी डेरिवेटिव्स बाजार में कारोबार करने वाले 88 प्रतिशत खुदरा निवेशकों को घाटा उठाना पड़ा है। इस दौरान व्यक्तिगत निवेशकों को कुल 91,685 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ।

सख्त नियमों और लागत बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में व्यक्तिगत निवेशकों की संख्या 18 फीसदी घटकर 88 लाख रह गई, जो पिछले एक दशक में पहली वार्षिक गिरावट है।

स्रोत