राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
स्पैम पर ट्राई की सख्ती, जुलाई-सितंबर में 1.24 लाख से अधिक कनेक्शनों पर कार्रवाई

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने स्पैम के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है। जुलाई से सितंबर के मध्य 1.24 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शन या तो बंद किए गए अथवा उन पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके अतिरिक्त, पहली बार नियमों की अवहेलना करने के मामले में 1,10,325 दूरसंचार संसाधनों व मोबाइल नंबरों की आउटगोइंग सेवाएं 15 दिनों के लिए रोक दी गईं।