अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
हाफिज सईद और मसूद अजहर को पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया

खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर को पाकिस्तान में नए सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है। ये दोनों अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की कड़ी निगरानी वाले सुरक्षित घरों में हैं। लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख सईद को लाहौर के जोहर टाउन से हटाकर रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के पास गैरिसन ग्राउंड इलाके में रखा गया है। वहीं जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर को सिंध प्रांत के नवाबशाह स्थित ठिकाने में पहुंचाया गया है।