अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमला, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
विदेश मंत्रालय के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत एमटी तारा गैस पर हमला हुआ है। भारत सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस जहाज पर कुल 24 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हमले के बाद से एक भारतीय लापता है। मंत्रालय के अनुसार ओमान स्थित भारतीय दूतावास वहां के प्रशासन के साथ मिलकर खोज और बचाव कार्य पर लगातार नजर रख रहा है।