राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप प्रमुखों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे सहयोग का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्यरत स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ एक बैठक की है। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए दुनिया भर की प्रतिभाओं को देश से जोड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस उभरते हुए क्षेत्र के विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।