राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद: सेबी ने 2.2 करोड़ डॉलर की हेराफेरी पर शुरू की जांच

अदाणी और हिंडनबर्ग मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। बाजार नियामक संस्था इस प्रकरण में 2.2 करोड़ डॉलर की कथित हेराफेरी के संबंध में जांच कर रही है। सेबी द्वारा इस मामले से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और अवैध निकासी के पहलुओं की विस्तार से पड़ताल की जा रही है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।