अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने ईरान से कारोबार जारी रखने वाले देशों को दी दंडित करने की चेतावनी

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Iamg / Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)

अमेरिका ने इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से नया रुख अपनाया है। इसके तहत उन सभी मुल्कों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है, जो ईरान के साथ अपना व्यापार जारी रखे हुए हैं। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि इन देशों पर आर्थिक दंड लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू नहीं की जाएगी।

स्रोत