कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों की विशेष दवाओं को 100 प्रतिशत आयात शुल्क से दी छूट

अमेरिका ने भारत सहित 20 देशों से आने वाली विशेष दवाओं को नए सीमा शुल्क से मुक्त रखने का फैसला किया है। अमेरिका कुछ पेटेंटयुक्त दवाओं पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लागू कर रहा है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा जारी सूची के तहत दुर्लभ बीमारियों, प्रजनन उपचार, सेल एवं जीन थेरेपी और पशु चिकित्सा से जुड़ी दवाओं पर शून्य शुल्क लागू होगा। इसके साथ ही इन दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बुनियादी घटकों को भी शुल्क से छूट दी गई है।