अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिका में निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साज़िश रचने पर 235 महीने की जेल

अमेरिका की एक अदालत ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने यानी 19 वर्ष से अधिक की जेल की सज़ा सुनाई है। 55 वर्षीय गुप्ता ने न्यूयॉर्क में पन्नू की भाड़े पर हत्या कराने के षड्यंत्र और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में अपना दोष स्वीकार कर लिया था। भारतीय कानून के तहत पन्नू एक घोषित आतंकवादी है, जिसके पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है।