राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अरब सागर में जहाजों की टक्कर पर भारत ने पाकिस्तान के दावे खारिज किए

उत्तरी अरब सागर में दोनों देशों के जहाजों के बीच हुई घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। यह मामला पंद्रह सितंबर की रात का है। उस समय भारतीय नौसेना का एक प्रमुख युद्धपोत समुद्री क्षेत्र में अपने नियमित निगरानी अभियान पर था। उसी दौरान पाकिस्तान का एक जलपोत भारतीय युद्धपोत के अत्यंत समीप आ गया था।