राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की शुरुआत, केंद्रीय गृह मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन पर अरुणाचल प्रदेश में 5,610 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से जुड़े 199 कार्य भी शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री के अनुसार, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के सकारात्मक असर से सीमा से सटे लगभग 40 गांवों में लोगों की वापसी दर्ज की गई है।