कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में भारत की आर्थिक वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। संस्था के अनुसार मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र में तेजी के कारण भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आगे बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर खाद्य और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों तथा भू-राजनीतिक तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय विकास की रफ्तार धीमी और अनिश्चित बनी हुई है।