कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
आईडीबीआई बैंक में 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री को कैबिनेट की हरी झंडी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईडीबीआई बैंक के विनिवेश से जुड़े एक अहम प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत बैंक में 60.7 फीसदी हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स को बेची जाएगी। इस बड़े सौदे के जरिए देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के रूप में भारी पूंजी आने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस कदम से बैंक में निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और वित्तीय क्षेत्र में विदेशी पूंजी प्रवाह को मजबूती मिलेगी।