राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
आईसीएमआर सर्वेक्षण: दो फीसदी से कम आबादी गंभीर एनीमिया से प्रभावित
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के हालिया सर्वेक्षण के अनुसार देश की दो प्रतिशत से भी कम आबादी गंभीर एनीमिया से ग्रसित है। संपदा के तहत किए गए इस व्यापक अध्ययन में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। इसके दायरे में 183 ज़िलों के 81,000 से अधिक घरों के दो लाख से ज्यादा व्यक्ति आए, जिनके आधार पर यह निष्कर्ष जारी किया गया है।