राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, 25 आधार अंक की वृद्धि

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। इसके बाद नई ब्याज दर 5.50 प्रतिशत हो गई है। लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद यह पहली वृद्धि है। छह सदस्यीय समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। कमजोर मानसून और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हुआ है। समिति ने अपने रुख को भी तटस्थ से बदलकर सख्त कर दिया है।