राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
इसरो 30 अक्टूबर को प्रक्षेपित करेगा स्वदेशी नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो अपने स्वदेशी नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है। काफी समय से लंबित इस उपग्रह का प्रक्षेपण 30 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। यह अभियान देश के नेविगेशन उपग्रह तंत्र का एक प्रमुख हिस्सा है। इसरो द्वारा इस बहुप्रतीक्षित स्वदेशी उपग्रह को तय तारीख पर अंतरिक्ष में भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है।