कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
ईपीएफओ का वैकल्पिक निवेश कोष और स्टार्टअप्स में पूंजी लगाने का विचार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने निवेश के दायरे को बढ़ाने की तैयारी में है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईपीएफओ अब वैकल्पिक निवेश कोषों यानी एआईएफ और नए स्टार्टअप्स में पूंजी लगाने की योजना पर विचार कर रहा है। इस कदम से संगठन के निवेश पोर्टफोलियो में विविधता आने की संभावना है। हालांकि इस संदर्भ में अभी औपचारिक निर्णय और विस्तृत दिशा-निर्देश सामने आना बाकी हैं।