राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
ईपीएफओ ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा, पीएफ बैलेंस और पासबुक देखना हुआ आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने खाताधारकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप सेवा की शुरुआत की है। इस नई डिजिटल पहल के माध्यम से अंशधारक अपने पीएफ खाते की मौजूदा जमा राशि की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप पर ही अपनी ई-पासबुक देखने तथा पिछले पांच वित्तीय लेनदेनों का विवरण जांचने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे अंशधारकों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।