कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
ईपीएफओ सेवानिवृत्ति पर नियमित निकासी सुविधा देने पर करेगा विचार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सेवानिवृत्ति के बाद अंशधारकों को एकमुश्त भुगतान के बजाय व्यवस्थित तरीके से निकासी की सुविधा देने की तैयारी में है। इस नए प्रस्ताव के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त पूरा पैसा एक साथ निकालने के स्थान पर नियमित अंतराल में रकम आहरित करने का अवसर मिल सकेगा। भविष्य निधि संगठन द्वारा इस वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को भविष्य में वित्तीय सुरक्षा और नियमित आय का लाभ मिल सके।