राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से 56 लोगों की मौत, आठ ज़िले बाढ़ से प्रभावित

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: abplive.com

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज़ बारिश के कारण 56 लोगों की जान चली गई है। राज्य के आठ ज़िलों में हालात बिगड़ने से बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। संकटग्रस्त और जलभराव वाले इलाकों से नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन के लिए प्रशासन ने राहत केंद्रों व आश्रय गृहों में जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।

स्रोत