कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
ऊर्जा संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर: आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पूर्व अनुमानों से अधिक है।
आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक के मुताबिक सेवा क्षेत्र में तेजी और बेहतर निर्यात के चलते यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसके साथ ही संस्था ने भारत की जीडीपी आकलन प्रणाली में किए गए सुधारों का भी स्वागत किया है।