राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
एनटीए सुधार के लिए संसदीय समिति ने एआई आधारित परीक्षा और मुआवजे की सिफारिश की

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एक संसदीय समिति ने विस्तृत सुधार योजना पेश की है। समिति के प्रस्तावों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई की मदद से परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने की बात कही गई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से प्रभावित अभ्यर्थियों को उचित मुआवजा दिए जाने की सिफारिश भी इस योजना में शामिल की गई है।