एशिया कप राइजिंग स्टार्स: तिलक वर्मा के शतक के बावजूद इंडिया ए को मिली हार

दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में इंडिया ए को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पाकिस्तान शाहीन ने भारतीय टीम को 48 रनों से हरा दिया। इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली और संघर्ष जारी रखा, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से सहयोग न मिलने के कारण टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।