एशियाई खेल 2026: जापान को हराकर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची

एशियाई खेल 2026 में भारतीय टीम ने जापान को एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने जापानी टीम महज़ 57 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से चरणी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि शेफाली ने 13 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। इसके बाद मिले आसान लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने महज पांच ओवरों में ही हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।