एशियाई खेल 2026: भारत ने कुल 85 पदकों के साथ पूरा किया अपना अभियान

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल ने कुल 85 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चले इन खेलों में देश के 503 एथलीटों ने 36 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की, जिनमें 269 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी शामिल रहे।
भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, निशानेबाजी और पहली बार शामिल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज कराया। हालांकि, भारतीय दल 2023 के 106 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को दोहराने में सफल नहीं हो सका।