खेल

एशियाई खेल: उद्घाटन समारोह के लिए मनु भाकर और तेजिंदरपाल तूर बने भारत के ध्वजवाहक

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: MohitSingh / Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहकों के नामों का चयन कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मनु भाकर और तेजिंदरपाल तूर भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

मनु भाकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक ही ओलंपिक में दो पदक हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वहीं दूसरी तरफ, तेजिंदरपाल तूर ने पिछले दोनों एशियाई खेलों में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

स्रोत