एशियाई पैरा खेल: मोना ने निशानेबाजी में रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, अवनि को रजत

एशियाई पैरा खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में मोना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 250.0 का नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया।
इस प्रतियोगिता में दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि ने रजत पदक हासिल किया। मोना ने अवनि को केवल 0.4 अंकों के बेहद करीबी अंतर से पीछे छोड़ दिया।