खेल

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव मृत पाए गए

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: abplive.com

एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी नीरज यादव मृत अवस्था में पाए गए हैं। 42 साल के यादव ने वर्ष 2018 के जकार्ता खेलों के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

डोपिंग मामले में लगे निलंबन के चलते वह हाल ही में आइची-नागोया में संपन्न हुए पैरा खेलों में हिस्सा लेने से चूक गए थे।

स्रोत