अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
एससीओ बैठक में शामिल होने भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री मुसद्दिक मलिक

पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसद्दिक मलिक शंघाई सहयोग संगठन के एक सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आ रहे हैं। भारत की मेज़बानी में हो रहे इस एससीओ संवाद मंच में पंद्रह देशों ने अपनी उपस्थिति पक्की की है।
उल्लेखनीय है कि मलिक सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी कर चुके हैं। भारत ने कश्मीर के पहलगाम में वर्ष 2025 में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 के इस समझौते को स्थगित कर दिया था। इस फैसले के विरोध में पाकिस्तानी मंत्री ने सख्त चेतावनी दी थी।