खेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: livehindustan.com

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। मैक्सवेल वर्ष 2017 के बाद से किसी भी टेस्ट मैच में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने पिछले वर्ष ही अपने एकदिवसीय करियर को अलविदा कह दिया था, हालांकि उस समय उन्होंने टी-20 प्रारूप के लिए विकल्प खुले रखे थे। अब उन्होंने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय खेल सफर पर विराम लगा दिया है।

स्रोत