ओलंपिक की तैयारी में बड़ा बदलाव नहीं करेंगी प्रणवी उर्स

गोल्फर प्रणवी उर्स ने कहा है कि ओलंपिक खेलों के लिए उनकी तैयारियों में अधिक बदलाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि हांगझोउ में मिले अनुभव का लाभ उन्हें आइची-नागोया में मिला। वहाँ उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इसके साथ ही उनका मानना है कि लेडीज यूरोपियन टूर में भाग लेने से भी उनके खेल को काफी फायदा पहुँचा है।