राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
कश्मीर में स्थानीय आतंकवाद समाप्त, सुरक्षा बल कर रहे 35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश
कश्मीर घाटी में 37 वर्षों में पहली बार स्थानीय आतंकवादियों की मौजूदगी पूरी तरह खत्म हो गई है। अंतिम स्थानीय आतंकी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जबकि स्थानीय स्तर पर नई आतंकी भर्ती भी शून्य हो चुकी है।
अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों के आने-जाने पर रोक लगाने के लिए लगभग 100 अस्थायी संचालन केंद्र तैयार किए गए हैं। अब सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर उत्तर पीर पंजाल इलाके में सक्रिय करीब 35 पाकिस्तानी आतंकवादी हैं।