योजनाराजनांदगांव

राजनांदगांव : मोरकुटूम्ब की कामती साहू के घर सूर्यघर योजना से लगा सोलर रूफटॉप प्लांट

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Mark Stebnicki / Pexels

राजनांदगांव जिले के मोरकुटूम्ब गांव में मितानीन प्रशिक्षक कामती बाई साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया है। इस योजना के अंतर्गत उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया गया है। पहले उनका बिजली बिल हर महीने एक हजार रुपये से अधिक आता था, लेकिन अब यह बिल लगभग शून्य हो गया है। योजना के तहत कामती ने आवेदन किया और सरकार की सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना संभव हुआ।