योजनासूरजपुर

कृषक उन्नति योजना से रूपनारायण ने खेती में हासिल की आत्मनिर्भरता

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Propriyam! / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना ने किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है। सूरजपुर जिले के ग्राम जयनगर के किसान रूपनारायण ने इस योजना का लाभ उठाकर अपनी खेती को लाभकारी बनाया है। उन्होंने 2.89 हेक्टेयर कृषि भूमि में 2.55 हेक्टेयर पर धान की खेती की। कृषि विभाग के मार्गदर्शन और उन्नत बीजों के उपयोग से उन्होंने बेहतर उत्पादन प्राप्त किया। धान के 100 क्विंटल का विक्रय कर उन्होंने 2369 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य का लाभ उठाया।

स्रोत