राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
केंद्र सरकार ने तैयार किया विकसित भारत के लिए 23 सूत्रीय एक्शन प्लान

केंद्र सरकार ने विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए 23 सूत्रीय कार्ययोजना तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक की थी, जिसमें ये प्रमुख बिंदु तय किए गए। इसके बाद कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने 29 जुलाई को एक नोट जारी कर सभी मंत्रालयों के सचिवों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए। सरकार का लक्ष्य इस योजना को आम जनता से जोड़ना है।