राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर शहज़ाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहज़ाद भट्टी के नेटवर्क को एक आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संगठन पर सीमा पार से हथियारों, विस्फोटकों तथा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल होने के आरोप हैं। सरकार की इस घोषणा के बाद इस नेटवर्क की तमाम गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है।