राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20,804 करोड़ रुपये की आठ रेल परियोजनाओं को दी स्वीकृति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20,804 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन स्वीकृत कार्यों में अराक्कोणम-रेनिगुंटा मार्ग पर 77 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 47 किलोमीटर लंबे व्हाइटफील्ड-बांगरपेट खंड पर भी तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही होसुर से ओमालूर के बीच 147 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग के दोहरीकरण को भी इस योजना में शामिल किया गया है।