राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के बाद लगभग 15,000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटना के बाद फंसे करीब 15,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पहाड़ी से मलबा गिरने की वजह से पैदल रास्ते पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए थे। प्रशासन और बचाव दलों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया, जिससे बड़ा संकट टल गया।