कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारत की पुरुष और महिला टीमों ने जीते स्वर्ण पदक

पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीमों ने दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए हैं। पुरुष वर्ग के खिताबी मैच में भारत ने श्रीलंका को 54-20 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने युगांडा को 35-15 के अंतर से पराजित किया। इस प्रकार भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों फाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की।