कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
गरीबी के सही आकलन के लिए विश्वसनीय पैमाने की दरकार

देश में निर्धनता के स्तर का सही आकलन केवल अकादमिक अध्ययन का विषय नहीं है, बल्कि यह वास्तविक स्थिति समझने के लिए भी आवश्यक है। भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ठोस सुधार किया है। इसके बावजूद, किसी प्रामाणिक और भरोसेमंद मानक के अभाव में यह स्पष्ट कर पाना कठिन है कि अब तक कितनी प्रगति हासिल हुई है और भविष्य में अभी कितना काम किया जाना बाकी रह गया है।