राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
गुजरात में समान नागरिक संहिता लागू, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

गुजरात समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 को राष्ट्रपति की औपचारिक मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही गुजरात देश भर में इस कानून को अपनाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। भारतीय जनता पार्टी के बहुमत वाली राज्य विधानसभा ने इस साल मार्च के महीने में यह विधेयक पारित किया था। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस कानून के अमल का रास्ता साफ हो गया है।