शासन-प्रशासनगौरेला-पेंड्रा-मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पुलिस महानिदेशक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उनके आगमन पर कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, और सामुदायिक पुलिसिंग पर चर्चा की। उन्होंने डॉयल-112 की कार्यप्रणाली और विभिन्न अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की।