राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश के तट पर टकराना शुरू, प्रक्रिया जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अत्यधिक भीषण श्रेणी का चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से टकराने लगा है। चक्रवात का उत्तरी हिस्सा जमीनी इलाके में दाखिल हो चुका है और इसके तट पार करने की प्रक्रिया आगामी दो से तीन घंटे तक जारी रहने का अनुमान है। इस तूफान के असर से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और उत्तरी चेन्नई में इन्नोर एक्सप्रेसवे सहित तटीय सड़कों पर समुद्र की ऊंची लहरें आ पहुंची हैं।