राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
चक्रवाती तूफान अकवन का ओडिशा तट पर असर, तीन लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ के कारण ओडिशा के तटीय जिलों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। तूफान के दोपहर तक गोपालपुर के समीप ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य के लिए 423 दलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार तीन लाख से ज्यादा नागरिकों को संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बचाव तैयारियों की समीक्षा की है। ऐहतियात के तौर पर 47 रेलगाड़ियां भी रद्द कर दी गई हैं।