राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
चक्रवाती तूफान को लेकर ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शून्य जनहानि का लक्ष्य दोहराया। तूफान के कारण ओडिशा के दक्षिणी और तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।