कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
चिप विवाद: उद्योग जगत ने तकनीकी क्षमताओं और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर दिया जोर

अमेरिका और चीन के आपसी तनाव के बीच उद्योग जगत ने घरेलू तकनीकी क्षमताओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता रेखांकित की है। उद्योग के जानकारों का कहना है कि इसके लिए मजबूत आपूर्ति श्रृंखला तैयार करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही विनिर्माण विशेषज्ञता और आवश्यक सामग्री के स्तर पर मौजूद कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। इसके अलावा विशेषज्ञों ने कुशल प्रतिभा के अभाव को भी एक बड़ी चुनौती के रूप में चिन्हित किया है।