राष्ट्रीय

चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च रुकने के बाद आकाशवाणी भवन पर धरना

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: prabhatkhabar.com

निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की तरफ निकाले जा रहे विरोध प्रदर्शन मार्च को बीच में ही रोक दिया गया। इसके उपरांत राहुल के नेतृत्व में आकाशवाणी भवन के पास धरना दिया गया। एलओपी ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश पर कब्जा करने के मकसद से वोट चुराने का आरोप लगाया।

विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, एसआईआर को पूरी तरह रद्द करने तथा मतदाता सूची से काटे गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग उठाई है।

स्रोत