चेकिया में अंकुर ने जीता पहला डब्ल्यूटीटी एकल खिताब

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर ने चेकिया में अपना पहला डब्ल्यूटीटी एकल खिताब हासिल कर लिया है। विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज अंकुर ने खिताबी मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया के डेनी कोजुल को 3-1 से मात दी।
फाइनल मैच में पहला गेम 9-11 से गंवाने के बाद अंकुर ने जोरदार वापसी की। उन्होंने अगले तीन गेम 11-4, 11-5 और 11-6 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने इसी प्रतियोगिता में युगल वर्ग का स्वर्ण पदक भी जीता।